उत्तराखंड

*उत्तराखंड विकास तिवारी को लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड की मिली जिम्मेदारी*

 

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश मीडिया सहसंयोजक उत्तराखंड विकास तिवारी को लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली।

 

     निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में भव्य स्वागत किया गया।

 

नवनिर्वाचित चेयरमैन विकास तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने बड़ी संख्या में स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर जो आपने अपना आशीर्वाद मुझे दिया है मैं हमेशा के लिए इस सम्मान का सम्मान का ऋणी रहूंगा, सम्मानित लोगों का प्यार, सम्मान और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इन्हीं के स्नेह और विश्वास से मेरी राजनीतिक सेवा सफलतापूर्वक पूरी हो पा रही है।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में समाज व क्षेत्र के अंतिम छोर के व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समिति के माध्यम से उचित दामों पर आवश्यकता वस्तुओं को प्रदान कराया जा रहा है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 वर्षों का कार्यकाल प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित रहा।

इस अवधि में भाजपा सरकार ने केवल योजनाओं की घोषणा नहीं की, बल्कि दूरदर्शी, साहसिक और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से विकास की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। समान नागरिक संहिता (UCC), देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय इसी संकल्प के सशक्त उदाहरण हैं, जिनमें जनहित और प्रदेशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

इस अवसर पर डॉ विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, विशाल चौधरी, इनायत अंसारी, पुनीत चौधरी, वरुण चौहान, मुकर्रम अंसारी, टिंकू चौधरी, अनिल पुरी, रायपाल सिंह, सुमित कुमार,मास्टर जफर, संदीप चौधरी, बृजपाल सैनी, सुशील कुमार, मोहित ठाकुर, शुभम कुमार, नईम , तौसीफ अंसारी, सुपरित चौधरी,देव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button