उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

खेमेबाजी छोड़ एक मंच पर आएं कार्यकर्ता, भाजपा की जीत ही सबका लक्ष्य: मुनीश सैनी”

 

 

कलियर। भाजपा कलियर विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी ने संगठन की मजबूती को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं से गुटबाजी और खेमेबाजी से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और जब कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करते हैं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।

 

मुनीश सैनी ने कहा कि व्यक्तिगत मतभेद और गुटों की राजनीति संगठन को कमजोर करती है। पार्टी हित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर आकर भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी होगी।

 

इस दौरान भाजपा नेता रजनीश सैनी ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट भाजपा ही विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button