उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

पार्टी का फैसला सर्वोपरि, भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत से करूंगा काम” — मुनीश सैनी

“पार्टी का फैसला सर्वोपरि, भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत से करूंगा काम” — मुनीश सैनी

रुड़की / पिरान कलियर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी, वह उसके समर्थन में पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पद या टिकट की राजनीति करना नहीं, बल्कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करना और क्षेत्र में कमल का फूल खिलाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां पार्टी नेतृत्व का निर्णय ही सर्वोपरि होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह संगठन के निर्णय का सम्मान करे।

मुनीश सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी पहचान राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की राजनीति से होती है। भाजपा सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। चुनाव केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी पार्टी और विचारधारा का होता है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि मानते आए हैं और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पिरान कलियर सीट पर मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़ी है तथा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हर गांव और हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

मुनीश सैनी ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे तथा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button