उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सर्व समाज सेवा संगठन द्वारा प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा रूहबजा वितरित किया गया-अध्यक्षा नीलम चौधरी*

 

रुड़की। सर्व समाज सेवा संगठन द्वारा लगातार दूसरी बार भी प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा रूहबजा वितरित किया गया। गणेशपुर स्थित गणेश चौक पर संगठन द्वारा प्याऊ लगाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में राहगीरों ने ठंडे ओर मीठे रूहबजे का सेवन।

इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा नीलम चौधरी ने कहा कि उनका संगठन अग्रणी होकर समाजसेवा के कार्यों में भाग लेता आ रहा है, इसी कड़ी में गणेश चौक पर प्याऊ लगाया गया, जहां राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया गया। ऐसे प्रयासों से लोग गर्मी से राहत पाते है, उनका ध्येय लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना है, ताकि लोग गर्मी से राहत पाकर अपने कार्यों को कर सके। नीलम चौधरी ने सभी लोगों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी ओर कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। साथ ही कहा कि पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी जरूरी है। इस मौके पर अध्यक्षा नीलम चौधरी, रिटा. कर्नल रविंद्र बंसल, स्वास्तिक, किरण पटेल, आरपी धीमान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button