उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दैनिक अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति-2026” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

 

 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दैनिक अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति-2026” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओलम्पियाड तथा कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान किया गया।

 

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत के बल पर ही जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे मेधावी छात्र-छात्राएं न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे प्रतिभाशाली युवा भविष्य में देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक, नवाचार और ज्ञान के नए क्षेत्रों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को बड़ा रखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

 

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन, सहयोग और त्याग का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अंत में उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘भविष्य ज्योति-2026’ जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम की सराहना की।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय राज नेगी, विनय कोठियाल, अश्वनी शर्मा, चंद्र मोहन शुक्ला, बी.एस. गौसाईं, मोहसिन, धर्मेंद्र, अजय नेगी, दीपक सुयाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘भविष्य ज्योति-2026’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button