उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

रोशनाबाद स्टेडियम में जूनियर स्टेट रग्बी 7s चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा रोशनाबाद स्टेडियम, हरिद्वार में 6वीं जूनियर स्टेट रग्बी 7s चैंपियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमों ने उत्साह, अनुशासन और शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए दमदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे स्टेडियम का माहौल खेलमय बना दिया।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रदेश के 10 जिलों की टीमों तथा बालिका वर्ग में 8 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

🏆 बालिका वर्ग परिणाम प्रथम स्थान — पौड़ी गढ़वाल

द्वितीय स्थान — उत्तरकाशी

तृतीय स्थान — टिहरी गढ़वाल

🏆 बालक वर्ग परिणाम प्रथम स्थान — हरिद्वार

द्वितीय स्थान — चमोली

तृतीय स्थान — उत्तरकाशी

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूंग एवं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने अतिथियों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षक एवं कोच संदीप सैनी, निशु कुमार एवं दीपक सैनी सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, फ़ोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चरब जैन, डॉ. सोमदत्त सैनी, उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सूरज रोड़ तथा स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय शाह ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

अंत में उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह एवं फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी, वॉलंटियर्स एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने का कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button