उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

ग्राम शांतरशाह में विकास की नई सौगात, सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ मुनीश सैनी

ग्राम शांतरशाह में विकास की नई सौगात, सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शांतरशाह में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। गांव में सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र सैनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

बताया गया कि यह सड़क निर्माण कार्य नरेश बंसल की सांसद निधि से कराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास और अधिक मजबूत होगा।

विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी ने कहा कि कलियर विधानसभा में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना ही उनका उद्देश्य है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य तेजी से होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button