उत्तराखंडकाशीपुरकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में रचा सफलता का इतिहास

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में रचा सफलता का इतिहास

Central Board of Secondary Education द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विज्ञान वर्ग की छात्रा आरना ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं निवेदिता चौहान और तनिष्का सक्सेना ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा करीब 16 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।

विद्यालय की प्राचार्या शिखा गौतम ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्रीमती ऋतु भल्ला, श्री पंकज भल्ला एवं रोहित भल्ला ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के सभी शिक्षकगणों ने छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button