13 मई ,2026 को सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया जिसमें लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय ,काशीपुर के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय तथा विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विद्यालय के विज्ञान वर्ग की आरना ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसके पश्चात निवेदिता चौहान ने 96.4% अंक प्राप्त किए तथा तनिष्का सक्सेना ने भी 96.4% अंक प्राप्त किया । लगभग 16 छात्र-छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। विद्यालय की प्राचार्या शिखा गौतम ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। विद्यालय प्रबंधक श्रीमती ऋतु भल्ला, श्री पंकज भल्ला तथा रोहित भल्ला एवं सभी शिक्षक गणों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




