उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

अब तो जागो सैनी समाज” — तेज प्रताप सैनी ने कर दिखाया वो काम, जो बड़े-बड़े नेता भी न कर सके

“अब तो जागो सैनी समाज” — तेज प्रताप सैनी ने कर दिखाया वो काम, जो बड़े-बड़े नेता भी न कर सके

सैनी समाज के सम्मान और महापुरुषों की गरिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यूपी सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लगाए गए नोटिसों के विरोध में तेज प्रताप सैनी ने उन नोटिसों का गंगा जी में विसर्जन कर साफ संदेश दे दिया कि समाज के सम्मान पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जहां वर्षों से सत्ता में बैठे बड़े-बड़े सैनी नेता कुर्सियों और पदों में उलझे रहे, वहीं तेज प्रताप सैनी सड़क पर उतरकर समाज की आवाज बन गए। लोगों के बीच चर्चा है कि जिन नेताओं से समाज उम्मीद लगाए बैठा था, वे सत्ता के दबाव में खामोश रहे, लेकिन एक युवा नेता ने खुलकर विरोध कर समाज का सिर ऊंचा कर दिया।

तेज प्रताप सैनी ने कहा कि “महापुरुषों का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगा। समाज को अब जागना होगा और अपने सम्मान के लिए एकजुट होना होगा।”

गंगा तट पर हुए इस विरोध कार्यक्रम में समाज के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि अब समाज केवल भाषण नहीं, बल्कि अपने सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों के साथ खड़ा होगा।

क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि आज तेज प्रताप सैनी ने वह कर दिखाया, जो बड़े-बड़े नेताओं की राजनीति भी नहीं कर सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button