उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में के.आर. कन्या इंटर कॉलेज, शांतरशाह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 87% दर्ज किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंटरमीडिएट में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
आस्ताना, पुत्री अहसान ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
लाइबा राव, पुत्री सोहलत ने 82.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शिवानी, पुत्री अरविन्द ने 80.40% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल में भी रहा बेहतरीन परिणाम
हाईस्कूल परीक्षा में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
जैनब, पुत्री अनीश ने 79% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पायल, पुत्री गणेश ने 75% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
तृतीय स्थान पर सहरीन, पुत्री सैय्याद (शांतरशाह) ने 72.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाले वर्षों में अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।



