उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें युवा प्रदीप बत्रा* *हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में कैबिनेट मंत्री का स्वागत*  

 

 

               शनिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा का स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री बत्रा ने महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।

         कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार धनौरी पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में भव्य स्वागत किया गया। शिक्षक,शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में इस संस्था का बड़ा योगदान है। सकारात्मक सोच हमेशा फलीभूत होती है। इस महाविद्यालय के संस्थापक ने सकारात्मक सोच के साथ ही इसकी स्थापना की और आज वंचित वर्ग के छात्र-छात्राएं इसमें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन असहाय लोगों की सेवा को समर्पित है। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अजयवीर पुंडीर ने कहा कि एक जननेता हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप काम करता है। प्रदीप बत्रा की पूरी राजनीति जन भावनाओं पर आधारित है। महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से डॉ हर्ष सैनी डॉ आदित्य सैनी और प्राचार्य दो मुनेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश कुमार ने किया। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाई। क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ राहुल देव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button