उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

आज *बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स*, रुड़की में आयोजित *तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2026 का दूसरा दिन* उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

 

आज *बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स*, रुड़की में आयोजित *तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2026 का दूसरा दिन* उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न इनडोर गेम्स प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*कार्यक्रम के अंतर्गत शतरंज (Chess), कैरम, लूडो, बैडमिंटन (इनडोर), म्यूजिकल चेयर, ट्रेजर हंट एवं अन्य रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं*। पूरे दिन संस्थान का वातावरण प्रतिस्पर्धा, उत्साह और खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर संस्थान के *सेक्रेटरी श्री चंद्र भूषण शर्मा* ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया

*कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण* ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करते हैं।

 

संस्थान के *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण* ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और संस्थान आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।

 

उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र समापन समारोह में प्रदान किए जाएंगे, जिससे सभी प्रतिभागियों में उत्साह और भी बढ़ा है।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष,प्राचार्य, अध्यापक ,अध्यापिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button