सिटी प्रेस क्लब के कार्यालय का उद्घाटन पत्रकारिता जगत को शर्मसार करने वालों पर कार्यवाही की मांग हरिद्वार श्रवण नाथ नगर स्थित होटल चित्र रेजिडेंशियल में आज विशिष्ट विशिष्ट जनो की उपस्थिति के बीच सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष माननीय श्री ठाकुर मनोज मनोजानंद सिटी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष श्री राजू भाई सचिव श्री प्रवीण कश्यप वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभाष भटनागर सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमा मय उपस्थित के बीच कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआभारत फोटो स्टूडियो से श्री भरत भाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भूपेंद्र कालसी सिटी प्रेस क्लब के मुख्य प्रमुख सचिव श्री सागर आदि अनेकों गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकारिता जगत में नये उभरते पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार जनों के सम्मान तथा सेवा में सदैव समर्पित है आम जनमानस की समस्या यथा समय उजागर हो इसलिए सिटी प्रेस क्लब प्रत्येक क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित कर रहा है ताकि बिना कोई खर्च किये बिना परेशान हुए आप अपने आसपास के क्षेत्रीय कार्यालय में ही अपनी समस्या क्षेत्रीय कार्यालय में रखकर उसका यथा समय प्रकाशन करा कर अपनी समस्या उजागर कराकर उससे निजात पा सकें पत्रकारिता जगत में आजकल पत्रकारिता को कलंकित करने वाले अनेको ऐसे लोग घूम रहे हैं जो सरकार जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते किसी भी ऐप पर पोर्टल बनाकर चैनल की तरह आईडी बनाकर पत्रकारों के बीच घुस जाते हैं इनकी संख्या इतनी बढ़ गई है की आये दिन हमें नये चेहरे देखने के लिए मिलते हैं इतना ही नहीं दूर प्रदेशों में बैठे पोर्टल चलाने वाले लोग एक एक शहर में दर्जनों प्रतिनिधि बनकर पत्रकारिता जगत की फिजा बिगाड़ रहे हैं सूचना विभाग कार्यालय तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की खुली उपेक्षा हो रही है उन्हें सम्मान नहीं दिया जा रहा है उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हो रही है उन्हें प्रेस वार्ताओं में और कार्य कर्मों में नहीं बुलाया जा रहा है मान्यता प्राप्त पत्रकार आज सरकार की उदासीनता के चलते मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार पत्रकारिता जगत में आई गंदगी को दूर करने के लिए कोई संकल्प नहीं ले रहे हैं पत्रकारिता जगत को शर्मसार और कलंकित करने में आज के दौर में कोई कोर कसर नहीं रह गई है सिटी प्रेस क्लब ऐसे सभी कथित पोर्टल कर्मियों तथा अपने आप को कहीं से भी कोई कार्ड बनवाकर पत्रकार बताने वाले तथा बिना कार्ड के पत्रकारों के बीच घुसकर अपना काम करने वाले लोग और कुछ महिला जो पत्रकारिता को शर्मसार कर रहे हैं अपने पति तथा असिस्टेंट के रूप में आए दिन उनके कोई ना कोईकिस्से देखने तथा सुनने के लिए मिलते हैं खुद तो कार्यक्रमों में घुसकर अपने परिजनों के साथ कार्यक्रमों में डबल लाभ उठा ही रहे हैं किंतु पत्रकारिता को शर्मसार करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं जिला प्रशासन हरिद्वार पुलिस प्रशासन हरिद्वार जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार को हरिद्वार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकारों तथा प्रचलित समाचार पत्रों के पत्रकारों की एक सूची जारी करनी चाहिए सभी विभागों सभी प्रतिष्ठानों सभी कार्यालयों में यह सूची भेजी जानी चाहिए सभी अखाड़े मठ मंदिर आश्रम को भी वह सूची दी जानी चाहिए ताकि मान्यता प्राप्त पत्रकारोतथा लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकारों का हित सुरक्षित हो सके आज पत्रकारिता जगत को ऐसे ऐसे लोग जो कहीं करखा नहीं पाये शर्मसार कर रहे हैं कलंकित कर रहे हैं इन लोगों पर धोखाधड़ी जालसाजी मे कार्यवाही होनी चाहिए चाहे वह कोई भी क्यों ना हो पत्रकारिता जगत को शर्मसार करने वालों को प्रशासन जांच पड़ताल कर कार्यवाही के दायरे में ले कोई भी फुटपातिया अपना गैर रजिस्टर्ड पोर्टल बनाकर चैनल की तरह आडी फूंकनी बनाकर निकल पड़ता है आम जनमानस को लूटने के लिए उन पर रोब झाड़ने के लिए और तो और अपने साथ में दो दो तीन तीन असिस्टेंट दो दो तीन तीन परिवार के सदस्य और अपने बचे कुछ यार दोस्तों को भी फोन कर करके कार्यकर्मों में बुलाकर पत्रकारों की भीड़ बढ़ाकर पत्रकारिता जगत को कलंकित करते हैं आम जनमानस को भी चाहिए कि अगर उनके बीच कोई पत्रकार बनकर पहुंचता है तो पहले आप जिला सूचना कार्यालय से इसकी पुष्टि करें कि वह सूचना एवं लोग संपर्क विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकार अथवा किसी अखबार से चैनल से या रजिस्टर्ड चैनल सेवास्तव में पत्रकार है भी या नहीं ऐसे लोगों की वीडियो ग्राफी भी करें अगर वह अनाधिकृत दवाब बनाने का प्रयास करें तो उसकी सूचना अपने संबंधित चौकी थाने जिला सूचना कार्यालय तथा जिला अधिकारी कार्यालय को दें ताकि ऐसे लोग पकड़ में आ सकें और यह लोग वास्तविक पत्रकारिता करने वाले लोगों का हक ना मार सके उनके कार्य में बांधा उत्पन्न ना कर सके इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री राजू भाई ने कहा पत्रकारों की बढ़ती भीड़ आम जनमानस का सुख चैन तो छीन ही रही है साथ-साथ वास्तविक पत्रकारों के अधिकार पर भी डाका डाल रही है जब तक वास्तविक पत्रकार किसी कार्यक्रम प्रेस वार्ता में जाते हैं तब तक फर्जी लोग काम करके निकल जाते हैं इस प्रकार का व्यवहार तथा आम जनमानस के साथ छल संपूर्ण पत्रकारिता जगत को कलंकित कर रहा है पत्रकार समाज का प्रहरी होता है पत्रकार समाज का दर्पण होता है पत्रकार भूखे पेट रहकर दूसरों की समस्याओं को उजागर करा कर उन्हें यथा समय निस्तारित करता है पत्रकार किसी प्रलोभन का भूखा नहीं होता आजकल चश्मा लगाकर बन ठन कर महिलाये तथा पुरुष अपने आप बने कार्ड गले में लटका कर निकल पड़ते हैं दूसरों को छलने के लिए उनके गैर रजिस्टर्ड पोर्टलो पर 10 लोग भी समाचार नहीं पढ़ते किंतु बहुत से पोर्टल तथा चैनल समाचार पत्र ऐसे भी हैं जिन्हें लाखों लोग पढ़ते हैं किंतु कुछ चंद स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए ऐसे पत्रकारों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं जब तक वास्तविक पत्रकार पहुंचते हैं तब तक गैर रजिस्टर्ड पत्रकार छीना झपटी करके कार्यक्रम आयोजकों का दिमाग साथ में आसमान पर पहुंचा देते हैं और वह पत्रकारों पर बुरी तरह से झला जाते हैं और पत्रकारों के बारे में अनाप-शनाप बोलने लगते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए जो कार्यकर्मों में आए दिन व्यवस्था बिगड़ने का कार्य करते हैं



