उत्तराखंड

इमलीखेड़ा के वार्ड 3 माजरी में बदहाल सड़कें और झुके विद्युत खंभे बने खतरा, एक साल बाद भी विकास कार्य शून्य

 

नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वार्ड नंबर 3 माजरी गांव में विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया है। सबसे बड़ी समस्या सड़कों की है, जो पूरी तरह खस्ता हाल में पहुंच चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कें ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए गांव की सड़कों पर लगे विद्युत विभाग के कई खंभे अत्यधिक झुक गए हैं। ये खंभे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का संकेत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग को इस संबंध में सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि झुके हुए खंभों से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे जानमाल का नुकसान संभव है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़कों की मरम्मत और झुके हुए विद्युत खंभों को सही कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button