उत्तराखंड

विघुत विभाग द्वारा विघुत बिल बकायेदारो पर कडी कार्यवाही करते हुये कसा शिकंजा*

 

 

विघुत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत विघुत चोरी की शिकायतो के अनुक्रम मे आज दिनांक 23.02.2026 को उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। जिसमे ऐसे उपभोक्ताओ की चेकिंग की गई जिनके संयोजन पूर्व मे विघुत बिल बकाया होने के कारण अस्थाई तौर पर विच्छेदित कर दिए गये थे | चैकिंग

अभियान के दौरान ग्राम गदरजुडडा मे ऐसे 22 नग उपभोक्ताओ जिनके मीटर पूर्व मे विघुत बिल बकाया होने के कारण उतार लिये गये थे डायरेक्ट केबल जोड़कर विघुत चोरी करते हुये पकडे गये । टीम का नेतृत्व श्री अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर द्वारा किया गया| टीम मे  श्अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी ,मंगलौर), श्री सौरभ सिह भाटी (अवर अभियन्ता) ,श्री अरुण (लाईन स्टाफ), श्री घर्मवीर (लाईन स्टाफ) आदि शामिल रहे । विघुत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व विभागीय

नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी तथा भविष्य मे भी जिनके विघुत बिल बकाया होने पर मीटर उतरे हुये है और अस्थायी तौर पर संयोजन विच्छेदित किये हुये है । ऐसे उपभोक्ताओ के विरुद्व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा लगातार सयुक्त रुप से सघन विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा और विभागीय कार्यवाही की जायेगी । उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत आज कस्बा मगंलौर व ग्राम लहबोली व ग्राम गदरजुडडा व गु0 नारसन मे विघुत बिल बकायेदारो के 11 नग विघुत संयोजनो के मीटर उतारे गये तथा 17 संयोजनो को टी0डी0 किया गया और लगभग नौ लाख रु की राजस्व वसूली की गयी । 

उपखण्ड अधिकारी , श्री अनुभव सैनी द्वारा सम्मानित उपभोक्ताओ से अपील की जाती है कि अपना बकाया विघुत बिल समय से जमा करा दे । जिससे कि किसी भी असुविधा से बचा जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button