उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ा

नगर पंचायत इमली खेड़ा में जनसेवा की मिसाल, अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में जरूरतमंद को मिली व्हीलचेयर

 

नगर पंचायत इमली खेड़ा एक बार फिर मानवता, संवेदनशीलता और जनसेवा का केंद्र बनकर उभरी है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी जी के कुशल नेतृत्व में इमली खेड़ा की टीम लगातार आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए ज़मीनी स्तर पर समाधान कर रही है।

इसी क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के एक दिव्यांग/असहाय जरूरतमंद व्यक्ति की सूचना मिलते ही अध्यक्ष मनोज सैनी जी के निर्देश पर नगर पंचायत टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद सभासद सचिन पाल, सभासद मेहरबान, सभासद अजय एवं सभासद शिव कुमार ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंद व्यक्ति को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।

व्हीलचेयर मिलने के बाद जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिजनों की आंखों में राहत और खुशी साफ दिखाई दी। परिजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी जी एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो सत्ता नहीं, सेवा को प्राथमिकता देते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि नगर पंचायत इमली खेड़ा में अध्यक्ष मनोज सैनी जी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है। जरूरतमंदों की सहायता, गरीबों का सहारा बनना और तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान करना उनकी कार्यशैली का परिचय है।

नगर पंचायत इमली खेड़ा की यह पहल न केवल सराहनीय है बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। जनता ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इमली खेड़ा में इसी तरह जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button