उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविद्यालय में सफल प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को ₹25 लाख वार्षिक पैकेज

 

 

हरिद्वार विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में MBA एवं B.Tech (CSE) (2026 बैच) के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर RJ Solar जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों को बिज़नेस डेवलपमेंट एग्ज़ीक्यूटिव पद के लिए ₹25 लाख प्रति वर्ष (ब्ज्ब्) का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया।

 

यह प्लेसमेंट ड्राइव 06 फ़रवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न चयन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण तथा विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी प्लेसमेंट प्रणाली को दर्शाती है।

 

RJ Solar में चयनित विद्यार्थियों की सूची:

क्रम संख्या छात्र का नाम पिता का नाम पाठ्यक्रम

1 प्रज्ञा चतुर्वेदी विनय कुमार चतुर्वेदी MBA

2 नवनीत कुमार अभिमन्यु सिंह B.Tech (CSE)

 

विश्वविद्यालय प्रशासन एवं प्लेसमेंट सेल ने चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

 

हरिद्वार विश्वविद्यालय सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा उनके सफल व्यावसायिक जीवन की कामना करता है। मिडिया टीम

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button