उत्तराखंड

भाजपा संगठन को मिली मजबूती, एडवोकेट कविंदर सैनी बने ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गदरपुर

 

भारतीय जनता पार्टी संगठन ने एक अहम निर्णय लेते हुए एडवोकेट कविंदर सैनी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, गदरपुर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

एडवोकेट कविंदर सैनी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और जनसेवा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयों का तांता लगा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।

इस अवसर पर एडवोकेट कविंदर सैनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कविंदर सैनी की नियुक्ति से गदरपुर क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button