उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, हिल बाईपास रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार द्वारा
विद्युत वितरण खंड धनोरी में

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर के दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा खराब विद्युत बिल, नए विद्युत कनेक्शन,
विद्युत लाइनों से जुड़ी समस्याओं सहित
कई मामलों को लेकर कुल 19 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।
शिविर में मौजूद अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया गया, जबकि कुछ मामलों में संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर में प्रमुख रूप से
अनिल मिश्रा (अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगरी रुड़की),
अश्वनी कुमार (उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड धनोरी)
तथा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच से संजय कुमार (न्यायिक सदस्य),
जी.एस. धर्मसत्तू (तकनीकी सदस्य) और सतीश उनियाल (उपभोक्ता सदस्य)
मौजूद रहे।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि
बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को
कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का
समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।




