उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

कलियर विधानसभा में बदलाव की आहट, जनता की पहली पसंद बनते जा रहे हैं मुनीश सैनी

 

कलियर विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी माहौल कुछ अलग नजर आ रहा है। चाय की दुकानों से लेकर चौपालों तक, युवा बैठकों से लेकर बुजुर्गों की चर्चाओं में एक ही नाम बार-बार सामने आ रहा है — मुनीश सैनी। जनता के बीच यह साफ संकेत है कि कलियर अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम करने वाला नेतृत्व चाहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुनीश सैनी उन गिने-चुने चेहरों में से हैं जो बिना शोर-शराबे के लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। सुख-दुख में लोगों के बीच खड़े रहना, युवाओं की समस्याओं को समझना और बुजुर्गों का सम्मान — यही वजह है कि आज हर वर्ग उनसे जुड़ाव महसूस कर रहा है।

युवाओं में मुनीश सैनी को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रोजगार, शिक्षा और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सोच को युवा वर्ग भविष्य की राजनीति के रूप में देख रहा है। वहीं बुजुर्गों का कहना है कि “इस बार ऐसा नेता चाहिए जो बात कम और काम ज्यादा करे।”

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी कलियर विधानसभा से मुनीश सैनी को मौका देती है, तो पार्टी को जमीनी स्तर पर बड़ा लाभ मिल सकता है। उनकी साफ छवि, सरल स्वभाव और लगातार जनसंपर्क ने उन्हें मजबूत दावेदार की कतार में खड़ा कर दिया है।

कलियर की जनता अब बदलाव के मूड में है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मुनीश सैनी केवल एक नाम नहीं, बल्कि जनता की उम्मीद बनते जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button