रुड़की। हरिद्वार के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी हर्षित यादव का चयन उत्तराखंड बोर्ड अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। राइजिंग स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हर्षित यादव की इस बड़ी उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

हर्षित यादव के चयन पर उनके कोच प्रिंकल सिंह तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि हर्षित मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने हर्षित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस खुशी को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है सभी लोगों ने हर्षित यादव को हार्दिक शुभकामनाएं दी
और वही होनहार क्रिकेट खिलाड़ी हर्षित यादव ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।




