देश के गौरव, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं विश्व प्रसिद्ध जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (रोड़) और हिमानी जी के विवाह समारोह में आज प्रदेश के प्रतिष्ठित खेल हस्तित्व चैंपियन सूरज रोड ने पहुँचकर नवदंपति को हार्दिक आशीर्वाद प्रदान किया।
चैंपियन सूरज रोड, जोकि नीरज चोपड़ा (रोड़) के बड़े भाई भी हैं, ने इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा—
“परमपिता परमात्मा नवदंपति को सुख, समृद्धि और सदा एक-दूसरे का साथ निभाने का वरदान दें।”
शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के सेक्रेटरी के रूप में चैंपियन सूरज रोड प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय हैं। युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाली उनकी कार्यशैली ने उन्हें खेल जगत में एक समर्पित और सम्मानित नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है।
समारोह में चोपड़ा–रोड़ परिवार, खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ, रिश्तेदार और अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। पारंपरिक संगीत, पारिवारिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
विशेष बात यह रही कि समारोह में चोपड़ा-रोड़ परिवार के उत्तराखंड से जुड़े प्रगाढ़ रिश्तों की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
रोड़ समाज में चोपड़ा गोत्र आता है, और नीरज चोपड़ा इसी प्रतिष्ठित गोत्र से संबंध रखते हैं—जिस पर पूरे समाज को गर्व है।




