मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान के सफलता के लिए किसी भी व्यक्ति के सुझाव एवं किसी शिकायत एवं समस्या के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।
उन्होंने अवगत कराया कि कन्ट्रोल रूम के सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आमजन की शिकायतें प्राप्त हो रही है।अब तक कन्ट्रोल रूम में कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से 11 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बधित विभागो को प्रेषित किया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि आज कंट्रोल रूम में 06 शिकायतें दर्ज हुई है,जिसमें 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतो को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
*उन्होंने यह भी अवगत कराया कि स्वच्छ के लिए स्थापित किया गया कंट्रोल रूम का संचालन केवल कार्य दिवस में ही प्रातः 10 बजे से ही सायं 05 बजे तक ही संचालित किया जाएगा*।




