नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, गाइड्स, एन0सी0सी0 जूनियर व सीनियर डिवीजन के संयुक्त प्रयासों से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान शिविर मे ब्लड सैन्टर प्रभारी के0 सी0 जोशी ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। कालेज प्रबंधक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से कैंसर व हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं होता है जिस कारण इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त की पूर्ति रक्तदान से ही की जा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मीनू यादव ने कहा कि एक व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान कर तीन लोगों की जान बचा सकता हैं। एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 पारस चौधरी ने कहा कि रक्तदान के बाद रक्तदाता को बेहद खुशी का अहसास होता है। सविता धारीवाल ने कहा कि रक्तदान से ब्लड प्रैशर सामान्य रहता है तथा लीवर स्वस्थ रहता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी संतुलित रहता है। परीक्षा प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि रक्तदान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढोतरी होती हैं।
हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सैन्टर जगजीतपुर की टीम में अभिषेक चौधरी, सुमित चौधरी, सोनिया, मालती, मनीष, अजीम, शिवेश, आनन्द जोशी, राहुल भाटी आदि सम्मिलित रहे।
रक्तदान करने वालो में आदेश कुमार, सुमन, प्रदीप कुमार, श्रीकान्त गुप्ता, ब्रजमोहन, यतेन्द्र कुमार, बलराम गुप्ता-प्रधानाचार्य, गोरखपाल, दिगविजय प्रताप, मोहन भारती, सुनील कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।




