हरिद्वार।
कोर यूनिवर्सिटी में एक बार फिर हालात विस्फोटक हो गए हैं। छात्रों ने खुलकरfront पर आकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर “अवैध फीस वसूली” जैसी गंभीर और चौंकाने वाली शिकायतें दर्ज कराई हैं।
छात्रों के मुताबिक, निर्धारित फीस के ऊपर अचानक नए शुल्क जोड़ दिए जाते हैं और भुगतान न करने पर उन्हें परीक्षा से लेकर दस्तावेज़ तक रोकने की धमकी दी जाती है।
विद्यार्थियों का आरोप है कि—
बिना नोटिस मनमानी फीस जोड़ी जा रही है
फीस जमा न करने पर भविष्य बर्बाद करने जैसी चेतावनियाँ दी जा रही हैं
शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं, सिर्फ दबाव
कई छात्रों ने बताया कि हालात इतने बिगड़ गए कि अब विश्वविद्यालय के अंदर अवैध वसूली का पूरा सिस्टम होने की आशंका जताई जा रही है। छात्रों का कहना है कि अगर जांच हुई तो “बड़े नामों की भूमिका भी सामने आ सकती है।”
अब विद्यार्थी सामूहिक शिकायत तैयार कर रहे हैं और मामला जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग और शासन तक पहुंचाने की तैयारी में है।
छात्रों की मांग है कि तुरंत उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि सच सामने आ सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
इस घटनाक्रम ने एक बार फिर को यूनिवर्सिटी की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या यह सिर्फ फीस वसूली का विवाद है या इसके पीछे और भी बड़ी कहानी छिपी है?
यह पूरा मामला सेमेस्टर फीस को लेकर गया हुआ है और पेनल्टी कोलकर जल्दी बड़ा धरनाप्दर्शन हो सकता है



