उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा लगाया गया निशुल्क मैडिकल कैंप*

भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह रहे अतिथि के रूप में मौजूद*  

 

रुड़की।रोटरी क्लब रुड़की मिडटाऊन द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पर नि:शुल्क मैडिकल कैम्प का आयोजन भार्गव नर्सिंग होम में किया गया,जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों की मधुमेह (शूगर) से सम्बन्धित HBA1C,ब्लड शूगर एवं पीएफटी की जाँच की गई।जाँच में पांच लोगों में गम्भीर रोगों के लक्षण पाए गए।सभी रोगियों को डॉ०अजय भार्गव द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया।डॉ०भार्गव द्वारा चार रोगियों को निःशुल्क ग्लूको मशीनें भी उपलब्ध कराई गई,ताकि वह घर पर रह कर ही अपनी शूगर की जाँच नियमित रूप से करते रहें।इस अवसर पर रोटरी इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट के सहायक गवर्नर रोटेरियन डॉ०अजय भार्गव,क्लब अध्यक्ष रो० डॉ०विकास त्यागी,सचिव अनुभव गुप्ता,रो०रमा भार्गव,रो०डॉ०सुधीर चौधरी,रो०डॉ० मधुलिका,रो०अक्षय प्रताप सिंह,रो०हिमांशु सिंह पुंडीर,रो०रमेश रावल, रो०राजीव पृथी,रो०कमल धवन,रो०संजय सिंघल,रो०डॉ० मधुरिमा,रो०गौरव गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button