आज स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय के प्रांगण में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड द्वारा प्रवेशिका शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें कक्षा 3 से कक्षा 8 तक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शिविर का प्रारंभ प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल द्वारा स्काउट के झंडे को फहराकर किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षक वैभव गौड़ (डी ओ सी) द्वारा प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल जी को स्कार्फ तथा गूगल पहनाया गया।प्रधानाचार्य ने गौड़ जी को पट्टा एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रशिक्षक वैभव गौड़ द्वारा स्काउट एवं गाइड की उपयोगिता तथा उनका समाज और देश के प्रति कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी गई तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी कराई गई और किस प्रकार से जटिल परिस्थितियों में धैर्य से समस्या का समाधान करना है इसकी जानकारी दी। बच्चों ने स्वयं से टेंट बनाने के तरीकों को समझा तथा अच्छे टेंट तैयार किए। विद्यालय में बच्चों को स्कार्फ और गूगल प्रदान कर विद्यालय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक राजेंद्र भंडारी ने बच्चों को स्काउट और गाइड में पंजीकृत कराया।

शिविर के समापन में प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को बताया कि समाज और देश के प्रति उनकी भागीदारी क्या है तथा किस प्रकार से वे समाज में अहम भूमिका निभा सकते है तथा अपने कार्यों द्वारा समाज में एक विशेष स्थान पा सकते हैं।
प्रशिक्षण शिविर को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में राजेश नौटियाल, रोहित बिजल्वाण, रतन राय, ज्योति, नीरा राजपूत, नीतेश मिश्रा एवं मीना नौटियाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।




