हरिद्वार प्रेस क्लब में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एन.यू.जे I) के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अधिकारी महोदय ने शिरकत की।

इस अवसर पर सूचना कार्यालय में तैनात पी.आर.डी. कर्मी गीता राजपूत ने जिला अधिकारी महोदय का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। समारोह में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता एवं समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसकी गरिमा और जिम्मेदारी समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।



