कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, जहां गंगा तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर कलियर विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी ने भी हर की पौड़ी पर मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

गंगा स्नान के पश्चात उन्होंने कहा कि “मां गंगा जी की कृपा सभी पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। यह पावन पर्व हमें स्वच्छता, सद्भाव और आस्था का संदेश देता है। जिस प्रकार गंगा जी सबका उद्धार करती हैं, उसी प्रकार हमें भी समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।”
मुनीश सैनी ने आगे कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह हमारे जीवन में आध्यात्मिक चेतना और नई ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा तटों की स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को भी साथ लेकर चलें।
गंगा तट पर स्नान के दौरान उन्होंने मां गंगा की आरती में भाग लिया और दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की। उनके साथ कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
कलियर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मुनीश सैनी द्वारा प्रत्येक धार्मिक और सामाजिक पर्व पर जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करना और प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास करना सराहनीय है।
मां गंगा के पवित्र तट से मुनीश सैनी ने सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व हमारे जीवन में नई उमंग, उत्साह और समृद्धि लेकर आए, यही मां गंगा से मेरी प्रार्थना है।”




