उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

विद्यालय में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान का आयोजन।

 

 आज भारतीय सेना द्वारा संचालित कैंट इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर छात्राओं को ‘देश प्रथम,सदैव प्रथम’ के विचारों से प्रेरित करने का उद्देश्य रखा गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के देहरादून जनपद निदेशक डॉ. रविंद्र सैनी उपस्थित रहे।डॉ.सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए हमें अपने अंदर चारित्रिक बल, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करनी होगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में देशभक्ति के नारों को अपनाएं

 

 

 

और अपने चरित्र को मजबूत बनाएं।उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम”, “जय हिंद” और “जय भारत” जैसे नारों से हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है और हमें अपने राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. निधि खंडूरी जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button