उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार जनपद के गांव कलालहटी निवासी निशांत चौहान को राज्यपाल और कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

 

भगवानपुर । हरिद्वार जनपद के कलालहटी गाँव निवासी किसान निशांत चौहान को राज्यपाल और कृषि मंत्री ने पंतनगर में आयोजित 118वें कृषि कुम्भ किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी कार्यक्रम में सम्मानित किया। निशांत चौहान को यह सम्मान जैविक एवं प्राकृतिक गोआधारित खेती प्रगतिशील किसान के रुप में मिला है।

 

वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन कर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक कर रहे हैं निशांत

 

कलालहटी गाँव निवासी निशांत चौहान पिछले कई वर्षों से लगातार जैविक खेती को बढ़ावा देने में मेहनत कर रहे हैं। इसके तहत उन्हाेंंने वर्मी कंपोस्ट खाद बनाना शुरू किया। शुरुआत में थोड़ा कठिन लगा पर अपने दृढ़ विश्वास से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के सफल हुए। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी खेती को जैविक किया। निशांत चौहान अब वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। और ग्रामीणों को जैविक खेती के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

 

संदल सिंह आर्गैनिक फार्म की 2023 में की शुरुआत

 

कलालहटी निवासी निशांत चौहान ने अपने दादाजी के नाम पर 2023 में संदल सिंह आर्गैनिक फार्म की शुरुआत की। गौ आधारित जैविक खेती खेती करने का रास्ता अपनाया। देसी गायों से मिलने वाले गोबर और गोमूत्र से जैविक उत्पाद बना रहे हैं। निशांत चौहान ने गाँव के अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया है और वे उनकी खेती देखकर पञ्चगव्य आधारित जैविक खेती की ओर उन्मुख भी हो रहे हैं।

 

डेयरी पालन कर अब शुद्ध देसी गाय का घी खूब भा रहा है, निशांत को मिल रहे आर्डर पर आर्डर

 

कलालहटी निवासी निशांत चौहान डेयरी पालन कर शुद्ध घी लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। निशांत ने बताया कि उनकी डेयरी में देसी गाय है। गाय के दूध के साथ-साथ घी लोगों को खूब भा रहा है। शुद्ध घी की ज्यादा डिमांड हो रही है। आर्डर पर आर्डर मिल रहे हैं। निशांत चौहान ने बताया कि धीरे धीरे शुद्ध देसी घी का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। और अच्छी अच्छी देसी नस्ल की गाय खरीद कर वह सेवा के साथ साथ बिजनेस भी बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button