उत्तराखंडहरिद्वार

आज जनपद में 138 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए जिसमें 36353 लोगों का स्वस्थ परीक्षण एवं उपचार किया गया*u

रिपोर्ट अभिषेक सैनी

            जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत दिनांक 17 सितंबर से स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद वासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य  सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद वासियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक १७ सितंबर २०२५ से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजित किए गए स्वस्थ्य शिविरो में अब तक कुल 177936 लोगों का स्वस्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 1,09843 महिलाओ एवं 68102 पुरूषों का निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार किया गया है।

             उन्होंने अवगत कराया कि आज जनपद में १३८ स्वास्थ्य शिविरो का निःशुल्क आयोजन किया गया जिसमें 36353 लोगों का स्वस्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 21181 महिलाओ एवं 15172 पुरूषों का निःशुल्क चिकित्सा उपचार एवं परीक्षण किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button