उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

आरआईटी रूड़की में ब्लाॅकचैन तकनीक पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन 

 

रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी), पुहाना में बी0टेक (कम्प्यूटर साईंस) व एम0सी0ए0 के विद्यार्थियो के लिए ब्लाॅकचैन तकनीक विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सोलवर्स की सीईओ उद्यमी डा0 कविता कनापार्थी रहीं।  

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ जिसमें महानिदेषक डा0 एम0जे0निगम, निदेषक डा0 पराग जैन तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य सम्मिलित हुए। अपने उद्बोधन में डा0 कविता कनापार्थी ने ब्लाॅकचैन की विभिन्न उपयोगिताओ के बारे मे बताया। उन्होने बताया कि सभी सरकारी दस्तावेज ब्लाॅकचैन पर उपलब्ध हो जो पासपोर्ट जैसी सेवायें मिनटो में जारी की जा सकती है क्योकि प्रमाणन सीधे ब्लाॅकचैन से सुरक्षित रूप से किया जा सकता है।

 उन्होने विद्यार्थियो को बताया कि ब्लाॅकचेन एक सुरक्षित खाता-बही है जिसमें दर्ज सूचना में फेरबदल संभव नही है क्योकि प्रत्येक ब्लाॅक का हैष भी उसी के साथ सुरक्षित रूप से संग्रहित रहता है। इसमे उन्होने जीरो नोलिज प्रूफ और वैरीफियेबल क्रेडिस्नल जैसे उन्नत तकनीकी विषयो को सरल भाषा मे समझाया और विद्यार्थियो को प्रेरित किया कि इस उभरती और प्रचलित तकनीक पर व नवाचार करते हुए अनेक समाधान विकसित कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियो ने उत्साहपूर्वक प्रष्न पूछे जिनका डा0 कविता कनापार्थी ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होने योग्य विद्यार्थियो को इंटर्नषिप एवं नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डीन इन्टरनेषनल डा0 अमोद कृष्णा ने किया। मैनेजमेंट ट्रस्टीज यश अग्रवाल एवं नमन बंसल ने कहा कि विद्यार्थियो को इस प्रकार के कार्यक्रम से लाभ उठाना चाहिऐ। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगे इन्होने सभी विद्यार्थियो को शुभकामनाये दी और कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी ।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button