उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

पाबौ ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की दीवार ढही — 8 और सदस्य भाजपा के पाले में, लता रावत की जीत पक्की

 

 

पाबौ ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए आज आठ क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी लता रावत के समर्थन में आ गए। इनमें से सात सदस्य कांग्रेस छोड़ सीधे भाजपा में शामिल हो गए, जबकि एक सदस्य ने बाहर से समर्थन की घोषणा की।

 

ब्लॉक में कुल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिनमें से 18 सदस्य पहले ही भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के साथ थे। अब आठ और सदस्यों के जुड़ने से भाजपा का आंकड़ा प्रचंड बहुमत में पहुँच गया है और लता रावत की जीत सुनिश्चित हो गई है।

 

सबसे बड़ा राजनीतिक झटका कांग्रेस को तब लगा जब कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष व कोटली क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर रावत ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

भाजपा में आज शामिल हुए सदस्य:

 

सुधीर रावत (कोटली, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष)

 

सोहन सिंह (जतखोली)

 

सुनील सिंह (बुरांसी)

 

गजेंद्र सिंह (सिमतोली)

 

नरेश सिंह (पटौटी)

 

कृष्ण चंद्र (कालौं)

 

जीत सिंह (फलदवाडी)

 

 

इसके अलावा सिमखेत क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश ने बाहर से समर्थन देने की घोषणा की।

 

कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास पर हुआ, जहाँ पौड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर और कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने फूलमालाओं से स्वागत कर सभी का भाजपा परिवार में जोरदार अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनी रावत मंडल अध्यक्ष पाबौ विमल मंडल अध्यक्ष खिरसू मीना गैरोला, जिला पंचायत सदस्य भारत रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता मातवर सिंह रावत, हेमंत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष खिरसू रमेश मानदरवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button