उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा शोक संवेदना व्यक्त* 

 

 

नगर पालिका ढालवाला के वार्ड नंबर 4, शिशम झाड़ी निवासी एवं पूर्व सभासद सावित्री चौधरी जी और तेजपाल चौधरी जी के सुपुत्र, स्वर्गीय ज्योति चौधरी जी के असामयिक निधन पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और गहरा दुख व्यक्त किया।

 

श्री उनियाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्व. ज्योति चौधरी एक होनहार, मिलनसार और सामाजिक रूप से सक्रिय युवा थे, जिनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।

 

“इस दुःख की घड़ी में मैं स्व. ज्योति चौधरी के परिजनों के साथ खड़ा हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें”

             

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button