Blogउत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की सेहत से खिलवाड़,बड़ी लापरवाही आई सामने*

 

रुड़की। शहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत चिंताजनक होती जा रही है। ताजा मामला सामने आया है जिसमें वार्ड बॉय द्वारा मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही है। जो कि केवल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ या डॉक्टर द्वारा ही किया जाना चाहिए। वहीं, अस्पताल की स्टाफ नर्सें अपने ड्यूटी टाइम में गप्पे मारते हुए देखी गईं, जिससे मरीजों की देखरेख में भारी लापरवाही उजागर हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी का अभाव है, जिससे ऐसी गंभीर लापरवाहियां बढ़ रही हैं। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि किसी वरिष्ठ डॉक्टर को बुलाने तक की नौबत आ जाती है।

स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच कराए और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि मरीजों की जान से इस तरह का खिलवाड़ रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button