उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

शेफिल्ड स्कूल के छात्रों ने गंगा जी की स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक एवं गंगा जी पर शोध किया*

 

शेफिल्ड स्कूल रुड़की के छात्रों ने हर की पौड़ी हरिद्वार में गंगा माता की स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने हर की पौड़ी पर स्नान करने वाले सभी श्रद्धालुओं को गंगा जी को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्होंने सभी को यह बताया कि हम जिम्मेदार नागरिक होने के नाते गंगा जी को स्वच्छ रखने में अपना किस प्रकार से योगदान दे सकते हैं।

 

 

छात्रों ने विद्यालय के डायरेक्टर श्री डीके शर्मा, विद्यालय की असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती लीना सचदेवा, विद्यालय की एकेडमिक हेड पूजा प्रधान, विद्यालय के अध्यापक एवं आसपास मौजूद सभी लोगों को गंगा जी को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाई। नुक्कड़ नाटक के बाद साइंटिस्ट डॉक्टर के. न.राजपूत के नेतृत्व में छात्रों ने गंगा जी पर शोध भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि हर की पौड़ी से 1 किलोमीटर जाने पर ही किस प्रकार तापमान में एक डिग्री का अंतर आ जाता है उन्होंने यह भी बताया कि ब्रह्म कुंड का जल तथा उसे 500 मीटर दूर से जल का सैंपल एकत्र करने पर यह पाया गया कि ब्रह्म कुंड का जल अत्यधिक शुद्ध है तथा यदि इसी तरीके से गंगा जी प्रदूषित होती रही तो 200 वर्ष बाद गंगा जी का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। सभी छात्रों ने उत्साह पूर्वक जन सामान्य को अपने कार्यक्रम से लुभाया। विद्यालय के चेयरमैन श्री राहुल विश्नोई एवं प्रधानाचार्य रुचि रावत द्वारा छात्रों को इस तरह ने कार्यक्रम के लिए बधाई दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक श्री विश्व विजय, श्रीमती सरिता मित्तल एवं श्री अंकुश मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से गंगा सभा का धन्यवाद भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button