रिपोर्ट अभिषेक सैनी
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 02 मई 2025 को योग चैपालः निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी 11 विभागों से कुल 153 छात्र-छात्राओं ने योग विषयों से सम्बन्धित अपने-अपने निबन्धों के साथ भाग लिया। यह प्रतियोगिता एक मई 2025 को आयोजित हुई थी जिसका परिणाम 02 मई 2025 को योग चैपाल के मंच से निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने योग चैपाल जैसे सराहनीय आयोजन के अवसर पर कहा कि यह इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में लेखन शैली, विचार शक्ति एवं विभिन्न विषयों से योग का अन्तर्सम्बन्धों की गहनता उजागर करने की शक्ति विकसित होती है।

प्रत्येक संकाय से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए तीन प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल प्रो.(डॉ.) एस. सी. पचैरी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा विभाग), प्रो. (डॉ.) एम. कन्नादासन (प्रधानाचार्य, फार्मास्यूटिकल विभाग) द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा संकाय स्तर पर कुल 33 प्रतिभागियों का चयन किया गया। विश्वविद्यालय स्तर पर केवल 03 प्रतिभागियों को अलीसा-प्रथम, महिमा-द्वितीय एवं आनन्दी-तृतीय स्थान हेतु चयनित किया गया।
अजय गोपाल शर्मा, रजिस्ट्रार ने कहा कि योग चैपाल एक ऐसा मंच है जहाँ छात्र-छात्राऐं योग को जीवन एवं समाज से कोरिलेज करते हुए उच्च विचार एवं उच्च जीवनशैली हेतु प्रेरणा प्राप्त करते है।

कार्यक्रम के दौरान शोध निदेशक प्रो. (डॉ.) पी. के. अग्रवाल जी के सतत् मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय स्तर पर डॉ. रितेश कुमार (समन्वयक), डॉ. हर्षा शर्मा (उप-समन्वयक), सचिव सचिन कुमार एवं मधु रानी सहित सभी विभागीय समन्वयकों कोमल शर्मा, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. येल्ला श्रीसा, साक्षी, जितेन्द्र शर्मा, अमित सैनी, नवनीत कुमार, डॉ. संदीप तिवारी, रेनू तोमर, मनीषा एवं डाॅ0 ज्ञानेन्द्र ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।
प्रो. (डॉ.) अनुज शर्मा, डी0एस0डब्ल्यू0, सभी विभागों के संकायाध्यक्षों, एचओडी, प्रधानाचार्य एवं हेमन्त कपूर, आई0टी0हैड के निरन्तर सहयोग कार्यक्रम सफल हुआ।




