रिपोर्ट अभिषेक सैनी
आज दिनंाक 24.04.2025 को हरिद्वार विश्वविद्यालय के अर्न्तगत गौरव परियोजना उत्तराखंड में एक राज्य स्तरीय कौशल विकास पहल है, जिसका उद्देश्य वित्तीय सेवा क्षेत्र में क्षेत्र-विशिष्ट प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक विशेषज्ञता दोनों प्राप्त करने के लिए एक संरचित, तीन-स्तरीय दृष्टिकोण का पालन करता है। हरिद्वार विश्वविद्यालय ने लेवल 1 प्रमाणन के लिए 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रबंधन के सभी छात्रों के लिए 4 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। सत्र को डॉ अंकुर भटनागर ने संचालित किया, जो प्रोजेक्ट गौरव के विशेषज्ञ प्रशिक्षक हैं। उन्होंने शानदार तरीके से सत्रों का संचालन किया। हरिद्वार विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इन 4 दिवसीय ऑफ़लाइन कार्यशाला में 119 उम्मीदवारों ने भाग लिया। हरिद्वार विश्वविद्यालय कीे विभागाध्यक्ष डॉ हिमाद्री फुकन ने इस कार्यक्रम के संचालन की पहल की। आयोजित परीक्षा में सफल होने के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा प्रमाण पत्र एनएसई द्वारा जारी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी0ए0 एस के गुप्ता और अध्यक्ष नमन बंसल ने कहा कि छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए इस तरह की कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि छात्र रोजगार के योग्य बन सकें। कार्यक्रम के समापन सत्र में कुलपति डॉ धर्मवीर सिंह और पीवीसी डॉ0 रमा भार्गव, डॉ आदेश आर्य, डायरेक्टर डॉ0 विपिन कुमार सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओ0एस0डी0 अभिनव भटनागर, डॉ0 रोहित, डॉ0 सुमित, डॉ0 एकता जैन, प्रो0 सोनिया शर्मा, वर्तिका सिंह डॉ0 रविन्द्र आर्य आदि प्रोफेसर मौजूद थे।




