अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

मदरहुड विश्वविद्यालय में रुड़की में “करैक्टेरिस्टिक्स ऑफ मेडिसिनल फ्लोरा इन रुड़की एरिया हरिद्वार“ नामक पुस्तक का विमोचन

 

 

विज्ञान संकाय मदरहुड विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अवधेश कुमार कौशल द्वारा लिखित पुस्तक “करैक्टेरिस्टिक्स ऑफ मेडिसिनल फ्लोरा इन रुड़की एरिया हरिद्वार“ का विमोचन माननीय कुलपति प्रो० (डॉ० ) नरेंद्र शर्मा ने किया, इस अवसर पर उन्होने सभी अध्यापक अध्यापिकाओ को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी को भी अपने अपने विषयों पर पुस्तके अवश्य लिखना चाहिये ताकि आप के ज्ञान का लाभ सभी विद्यार्थियों को मिल सके साथ ही उन्होंने कहा की अपने ज्ञान को लिखित रूप में संकलित करना बहुत आवश्यक है जिससे समाज और हमारा विश्वविद्यालय ज्ञान एवं 

 विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। प्रो. शर्मा ने बताया कि रुड़की क्षेत्र औषधीय पादप विविधताओ का क्षेत्र है। डॉ० अवधेश कुमार कौशल ने बताया की इस पुस्तक में 272 पादपो के बारे में विस्तार पूर्वक विवरण को समाहित किया गया हैे। साथ ही रुड़की क्षेत्र में पाए जाने वाले पादपो के फलों एवं बीजों को भी सचित्र संकलीत किया गया है। साथ ही इसमें उनके रासायनिक एवं औषधि गुण का संक्षिप्त में वर्णन किया गया है। यह पुस्तक आयुर्वेदिक, फार्मास्यूटिकल एवं वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में अध्यनरत शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक होगी और रुड़की क्षेत्र के आसपास उगने वाली वनस्पति संपदा के बारे में लोग जान पाएगे। यह पुस्तक आम जनों के लिए भी लाभदायक होगी जो की वनस्पतियों के बारे में थोड़ी सी भी रुचि रखते हैं।

इस अवसर पर अधिष्ठाता,विज्ञान संकाय प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता, डॉ. संदीप कुमार तिवारी, डॉ. सोनिया सिंह, डॉ. वानी शर्मा, डॉ. रेखा रिखारी, डॉ. शुभम चौधरी , वरुण वर्मा, लवली त्यागी एवं वर्षा आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button