रिपोर्ट अभिषेक सैनी
कलियर । नगर पंचायत इमलीखेड़ा के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कलेज में कक्षा 11 के 24 छात्रों ने हिंदुस्तान ओलम्पियाड की ओर से कराई गई परीक्षा में प्रतिभाग किया था जिसे चार छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है जिन्हें हिंदुस्तान की ओर से भेजे गए मेडल व प्रमाण पत्र नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज सैनी ने छात्रों को देकर उनका सम्मान किया है ।

हिंदुस्तान की ओर से कराई गई ओलम्पियाड परीक्षा 2024 में कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा में शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज में कक्षा 11 के 24 छात्रो ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था जिसमे से चार छात्रों ने स्थान प्राप्त किया था ।बुधवार को कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन कर हिंदुस्तान ओलम्पियाड की परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हिंदुस्तान की ओर से मेडल व प्रमाण पत्र भेजे गए थे ।जिन्हें इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज सैनी ने विधालय में मुख्य अतिथि के रुप में पहुच कर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं

कुमारी रिया व वंशिका सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया नन्दनी ठाकुर ने दूसरा स्थान व रोजिश ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया है उन्होंने सभी प्रतिभागि छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया है ।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा है कि शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे गतिविधियां भी स्कूलों में आयोजित होती हैं तो इससे छात्रों को तैयारी करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है।
इसमें उनकी प्रतिभाएं निखरती हैं। ऐसी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बार फिर हिन्दुस्तान ओलंपियाड की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता जो छात्रों को बेहतर प्लेटफार्म दे रही है।
छात्र पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहे जिससे उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा ओलंपियाड को शुरू किया गया है। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ तैयारी को मजबूती से करने का मौका मिलेगा । उन्होंने कहा कि 
हिन्दुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिता पूरे देश में सभी बच्चों के लिए होनी चाहिए। बच्चों को इसमें शामिल होना चाहिए। प्रतियोगिता में शामिल होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। ओर इससे उनका मानसिक व बौद्धिक विकास होता है ।इस मौके पर प्रबन्धक प्रमोद कुमार सैनी, अर्जुन सैनी, जय कुमार ,सभासद शिवकुमार सैनी, आकाश प्रजापति, अनुठाकुर,शालू सैनी, रीना, कोमल, स्वाति सपना, आदि मौजूद रहे ।




