अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

डॉ .राजकुमार उपाध्याय ‘कुमार राज’ और रामवीर सिंह ‘राहगीर’ की पुस्तक का विमोचन हुआ*_ 

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

रुड़की। विश्व रंगमंच दिवस की पूर्व संध्या पर पुस्तक यात्रा प्रसंग संस्कार भारती के संग’_का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक को लेखकद्वय रामवीर सिंह ‘राहगीर’ और डॉक्टर राजकुमार उपाध्याय ‘कुमार राज’ ने अपनी यात्राओं को वृतांत के रूप में लिखा है। पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ अनिल शर्मा और ओज कवि किसलय क्रांतिकारी ने कहा कि यह पुस्तक पाठक को बांध के चलती है। यह यात्रा वृतांत का एक जीवंत और रोमांचक संकलन है। लेखकद्वय ने इस पुस्तक में अपनी यात्राओं के माध्यम से अनेक स्थानों का वर्णन किया – वहां की जीवन शैली, लोक भाषा, रीति रिवाज और राष्ट्रीय संदर्भों को बड़ी कुशलता से चित्रित किया है। पुस्तक पढ़ते समय पाठक स्वयं उन स्थानों की यात्रा कर लेता है। आज वरिष्ठ साहित्यकार श्री नरेश राजवंशी, सुबोध पुंडीर ‘सरित’, डॉ अनिल शर्मा, शालिनी जोशी पंत, नरेंद्र आहूजा और शिव नारायण उपाध्याय ने इस प्रतीक्षित पुस्तक का विमोचन किया। सभी साहित्यकारों को ससम्मान पुस्तक की प्रति भेंट की गई।

विश्व रंगमंच की पूर्व संध्या पर _विवेकानंद -The Voice of India’ नाटक का मंचन भी किया गया । स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित इस एकल नाट्य प्रस्तुति को थिएटर के प्रसिद्ध कलाकार नरेंद्र आहूजा ने अभिनीत किया। भावुक करने वाला करने वाला यह नाटक तमाम दर्शकों को रुला गया। कलाकार की भाव अभिव्यंजना और डायलॉग डिलीवरी अद्भुत थी। ऐसा लग रहा था मानो साक्षात स्वामी विवेकानंद संवाद कर रहे हों। इस नाटक को प्रभावी और लयबद्ध बनाने का कार्य संगीत ने किया। बैकग्राउंड म्यूजिक अभिजीत राघव ने दिया। इस नाटक को डॉ. राजकुमार उपाध्याय ‘कुमार राज’ ने लिखा। 

इस अवसर पर नगर के साहित्यकार उपस्थित रहे। सर्वश्री पंकज गर्ग, अजय त्यागी, सुरेंद्र कुमार सैनी, सौ सिंह, रामकुमार सैनी, मनीष श्रीवास्तव, राजेंद्र सैनी, नवीन शरण, भावना शर्मा, विनय विनम्र, अमरोही, डॉ प्रवीण रोड, आदेश सैनी, के.पी. सैनी, आकाश की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सर्वश्री समय सिंह सैनी, गीता सैनी, नीलम रहेजा, दिव्यांशी कटियार, अनीता शर्मा, आलोक कुमार, मीनाक्षी सैनी, निखिल अभिनव, बिमलेश शर्मा, अंकिता सैनी, शिखा यादव, ऋतु सैनी, प्रियंका सैनी, सीमा उपाध्याय, शालू सिंह, सोनिया शर्मा, रीना उपाध्याय, तनु सिंह, राखी चौहान, सिमरन, सोनम यादव, सोनिया की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button