उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

मदरहुड यूनिवर्सिटी का एनएसएस विशेष शिविर (दिन एवं रात्रि) 2024-25 बालाजी विद्यापीठ, करौंदी में आयोजित

 

मदरहुड यूनिवर्सिटी द्वारा एनएसएस विशेष शिविर (दिन एवं रात्रि) 2024-25 का आयोजन बालाजी विद्यापीठ, करौंदी में किया जा रहा है।मदरहुड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने शिविर प्रारंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक चेतना बढ़ाने में सहायक होगा। यह शिविर 23 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक चलेगा।

 

शिविर की शुरुआत योग एवं प्रार्थना सत्र से हुई उसके उपरांत स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकाली। इस सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान सामाजिक सेवा, जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

 

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो ० (डॉ ०) मुकेश चंद्र शर्मा ने छात्रों को सेवा और अनुशासन के महत्व पर बल दिया और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

यह शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक चेतना बढ़ाने में सहायक होगा।

 

इस अवसर पर बालाजी विद्यापीठ के प्रबंधक श्री शिवकुमार जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमति शशिबाला जी ने शिविर हेतु स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दींl 

श्री संजय कुमार वर्मा, श्री रजत कुमार एवं मिस प्रियंका बिष्ट सहित गांव के गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button