उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

विश्व जल दिवस के अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के विधि संकाय के विद्यार्थियों ने चलाया जल संरक्षण जागरूकता अभियान

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

विश्व जल दिवस के अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के विधि संकाय के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया एवं रैली निकाली। जल संरक्षण जागरूकता अभियान मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जल एवं जल संरक्षण के महत्वों को जन-जन तक पहुंचाने के आशीर्वचनों के साथ रवाना किया। जल संरक्षण जागरूकता अभियान के सभी सदस्यों का उत्त्साहवर्धन विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो० (डॉ.) जय शंकर श्रीवास्तव ने भी अपने उद्द्भोदन के द्वारा किया। उन्होंने कहाँ की विधि संकाय सामाजिक हित के विषयों पर समय -समय पर इस तरह के अभियान आयोजित करता रहता है, यह अभियान भी इसी कड़ी का एक भाग है।

जल संरक्षण जागरूकता अभियान दल के द्वार रुड़की के उप जिला चिकत्सालय, व्यवहार न्यायालय परिसर, राज्य परिवहन बस स्टैंड आदि स्थानों पर व्यापक रूप से जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जल एवं जल संरक्षण के महत्व को विभिन्न नुक्क्ड़ नाटकों, पोस्टर, हैंड बिल, व्यक्तिगत साक्षात्कार आदि के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। 

जल संरक्षण जागरूकता अभियान दल का नेतृत्व डॉ. विवेक सिंह, श्रीमती व्यंजना सैनी, सतीश कुमार एवं रुद्रांश शर्मा द्वारा किया गया। इस अभियान में मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के विधि संकाय के 55 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अभियान को सफल बनाने में विधि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. नलनीश चंद्र सिंह, डॉ. हरिचरण सिंह यादव, विवेक कुमार, डॉ. जूली गर्ग, डॉ. संदीप कुमार, श्रीमती रेनू तोमर, आयुषी वशिष्ठ, अमन सोनकर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button