उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

उत्तराखंड जल संस्थान ने किया सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन

स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी-डीके सिंह

 

हरिद्वार, 27 जनवरी। उत्तराखंड जल संस्थान हरिद्वार शाखा द्वारा देवपुरा स्थित एचआरडीए स्टेडियम में प्रथम यूनिटी कप टी-20 सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यूजेएस येलो किंग एवं यूजेएस ब्लू गेट्स के बीच खेले गए मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जल संस्थान के जनरल मैनेजर इंजीनियर डीके सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। डीके सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी है। हार को स्वीकार करने की आदत जीतने की प्रतिस्पर्धा ही बेहतर खिलाड़ी का निर्माण करती है।

बीमारियों से छुटकारा पाना है तो खेलों के प्रति रुचि रखें। खेल बौद्धिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। खेल प्रतियोगिता के आयोजन समाज की सेवा से जुड़े रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का तनाव भी दूर होगा। सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। गढ़वाल मंडल जल संस्थान कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने कहा कि उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी गई है

 

। कर्मचारी अब नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। सद्भावना मैच अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा। आज के भाग दौड़ वाले जीवन में खेल महत्वपूर्ण है। खेलों से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। प्रवीण सैनी ने कहा कि क्रिकेट मैच के आयोजन से मनोरंजन के साथ कर्मचारियों का तनाव भी दूर होगा। सभी कर्मचारियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा।

 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू गेंट्स ने 20 ओवर में 159 रन का लक्ष्य येलो किंग के सामने रखा। येलो किंग के खिलाड़ियों शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाकर जीत दर्ज की। महेंद्र, आयुष, श्रवण ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डीके सिंह ने मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। मैच में प्रवीण सैनी, रघुवीर रावत, संजय कुमार, सत्येंद्र रावत एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे और आयोजन में सहयोग किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button