अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

*मदरहुड के छात्र ध्रुव महाशुभ ने कुश्ती में किया राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन*

रिपोर्ट  अभिषेक गोडवाल 

मदरहुड विश्वविद्यालय में बी०ऐड० के छात्र ध्रुव महाशुभ ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती चैंपियनशिप जो गुरु काशी विश्वविद्यालय,भटिंडा – पंजाब में आयोजित हुई थी उसमें ग्रीको रोमन स्टाइल 130kg में द्वितीय स्थान पर आकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।ध्रुव ने इस उपलब्धि का श्रेय सर्वप्रथम अपने माता पिता- और अपने गुरुजन- विश्वविद्यालय के कुलपति जी को दिया। जैसा की ज्ञात है की ध्रुव के पिता श्री सुभाष कुश्ती में भारत के भारत केसरी और अर्जुन अवार्डी से सम्मानित रहे। और देश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। 

इस अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने ध्रुव महाशुभ को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा मदरहुड विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलो का आयोजन भी नियमित अंतराल पर आयोजित करता रहता है और प्रत्येक वर्ष वार्षिक खेल मीट का आयोजन फरवरी में होता है। 

हमारे विश्वविद्यालय से कई छात्र/छात्राओं ने राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान के साथ साथ विश्वविधालय का नाम भी रोशन किया है यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए बहुत गर्व का विषय है हम भविष्य में भी खेल जगत में मदरहुड विश्वविद्यालय के छात्र ऐसे ही विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे ऐसा मेरा अटूट विश्वास है। खेल प्रेमी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button