रिपोर्ट अभिषेक सैनी
हरिद्वार ) बहादराबाद अरोमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रुड़की की तरफ से अहमदपुर ग्रंन्ट गांव में बृहस्पतिवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर में ग्राम प्रधान पति गुरमीत सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया शिविर के दौरान लगभग 113 मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाई दी गई इस दौरान डॉक्टर श्रेयांश सैनी ने मरीजों को बताया की शारीरिक रूप से अगर फिट नहीं है तो शुगर का खतरा बढ़ सकता है ऐसे में जीवन शैली में बदलाव बेहद जरूरी है बृहस्पतिवार को लगे शिविर में महिला रोग, नाक कान गला, जनरल मेडिसिन, सर्जन विशेषज्ञो ने मरीजों का चेकअप किया चेकअप के बाद डॉक्टर ने फ्री में दवाई दी साथ ही मरीज से भीष्म सर्दी के दौरान सतर्कता बरतने की भी अपील की प्रधान पति गुरमीत सिंह ने ग्रामीणों से हॉस्पिटल की ओर से बाटी जा रही निशुल्क दावाओ का लाभ लेने को कहा इस मौके पर डॉ श्रेयांश सैनी, डॉ मोहन कुमार, डॉ आशीष त्यागी, डॉक्टर खुशबू कश्यप, डॉक्टर सुधीर सैनी, भूपेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, आदिति, रिया, अंकित मौजूद रहे




