अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

व्यापारी एवं भाजपा नेता अरविंद कश्यप ने मेयर पद हेतु भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को सौंपा अपना आवेदन पत्र*

 रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

 

रुड़की। व्यापार मंडल रुड़की के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अरविंद कश्यप ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को उनके पार्टी कार्यालय पर दिए गए आवेदन पत्र में उन्होंने अपनी ओर से पार्टी के लिए की गई सेवाओं का वर्णन किया है।भाजपा नेता अरविंद कश्यप लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहे हैं तथा वे जहां भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता के रूप में नगर में वह अपनी अलग पहचान रखते हैं तो वहीं दूसरी और उन्हें एक मिलनसार तथा ईमानदार छवि के रूप में भी जाना जाता है,हालांकि अभी नगर निगम के चुनाव की घोषणा तो नहीं हुई है,लेकिन जिस प्रकार भाजपा हाई कमान द्वारा निकाय चुनाव में अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव लड़ने की इच्छा प्रबल हुई है।नगर निगम,नगर पालिका एवं नगर पंचायत में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवेदन पार्टी जिलाध्यक्ष को सौंपने प्रारंभ कर दिये हैं।भाजपा नेता अरविंद कश्यप ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को अपना आवेदन पत्र सौंप चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह पूरे दमखम से नगर निगम के चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button