अल्मोड़ाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

छात्र-छात्राओं को साइकिल बैग,ट्रैक सूट और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई

इनर व्हील क्लब के द्वारा शुगर के मरीजों को ग्लूकोमीटर भी दिए गए

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

रुड़की। इनर व्हील क्लब के द्वारा जरूरतमंद छात्र- छात्राओं को साइकिल बैग,ट्रैक शूट, महिलाओं को सिलाई मशीन और शुगर के मरीजों को ग्लूकोमीटर वितरित किया गया।

सिविल लाइंस स्थित वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्लब की एसोसिएशन अध्यक्ष सुनीता जैन ने कहा कि क्लब समाजिक कार्यों में हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद छात्र छात्राओं को साईकिल,बैग और ट्रैकशूट आदि वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया है।

 

क्लब की डिस्ट्रिक चेयरमैन सुजाता आहूजा ने कहा छात्र छात्राओं को 101 साईकिल,101 ट्रैक सूट, 40 सिलाई मशीन,101 बैग और 51 ग्लूकोमीटर दिए गए। उन्होंने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट 308 का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट था जो कि दूरदर्शी सोच का परिचायक है। कार्यक्रम का संचालन पीडीसी शशी कीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रमा भार्गव,इनर व्हील स्पार्कल सीमा भाटिया,सीमा कपूर,अपेक्षा गर्ग,सीमा चौपड़ा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button